रांची। लालू यादव के बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव को फिर सपना आया है। इस बार उनके सपने में भागवान राम ने आकर कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आयेंगे। उनके अलावा देश के चारों शंकराचार्यों के सपने में भी भगवान आए थे।
लालू के लाल ने कहा कि बीजेपी वाले झूठा दावा कर रहे हैं। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है। युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। इसी बीच राम मंदिर को लेकर देशभर में सियासत भी जारी है।
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि भगवान राम उनके सपने में कहा कि वह अयोध्या तब आयेंगे, जब दिल्ली में I.N.D.I.A का झंडा लहराएगा। तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आते ही बीजेपी वालों को भगवान राम याद आने लगते हैं। चुनाव के बाद भाजपा वाले भगवान राम को भूल जाते हैं। तेज प्रताप यादव ने इससे पहले कहा था कि वे कृष्ण के भक्त हैं। इसलिए वे अयोध्या नहीं जाएंगे। वह वृन्दावन जाते हैं।
बताते चलें कि तेज प्रताप यादव हमेशा ही अपने अलग अंदाज में नजर आते हैं। कई बार वह भगवान कृष्ण के रुप में नजर आ चुके है। इसक अलावा वह कई बार साइकिल से भी मंत्रालय पहुंचे है। वह अक्सर ही अपने सपनों के बारे में चर्चा करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से इस सपने की चर्चा की है।
इसे भी पढ़ें








