RIP Guruji: झारखंड विधानसभा में इन नेताओं ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

2 Min Read

RIP Guruji:

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को झारखंड विधानसभा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और सांसदों ने श्रद्धांजलि दी।

डेरेक ब्रायन और शताब्दी रा. पहुंचीः

विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और शताब्दी रॉय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शोक व्यक्त किया।

वीर शिबू अमर रहें के लगे नारेः

इससे पहले गुरुजी की अंतिम यात्रा जब मोरहाबादी स्थित उनके आवास से रवाना हुई तो “वीर शिबू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। जैसे-जैसे शव वाहन विधानसभा की ओर बढ़ा, सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने नेता के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा।

राहुल गांधी पहुंच रहेः

देशभर से नेता शोक व्यक्त करते हुए अंतिम विदाई देने नेमरा पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:45 बजे रांची पहुंचेंगे और 3:30 बजे नेमरा रवाना होंगे। चार बजे वे अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर गुरुजी को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद शाम 5:20 बजे वे नेमरा से रांची लौटेंगे और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

तेजस्वी यादव और संजय सिंह पहुंचेः

इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आप सांसद संजय सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी मोरहाबादी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। गुरुजी के निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और आदिवासी समाज के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें 

RIP Guruji: झारखंड विधानसभा में गुरुजी को दी गई अंतिम विदाई


Share This Article
Exit mobile version