होल्डिंग टैक्स भरने का आज अंतिम मौका, ऑनलाइन प्रोसेस में 5% छूट

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची में घरों का होल्डिंग टैक्स जमा करने का आज अंतिम मौका है। इसे लेकर शनिवार को निगम कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र पर भीड़ लगी रही।

चालू वित्तीय वर्ष के लिए होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है।

इसे देखते हुए निगम प्रशासक अमित कुमार ने रविवार को भी रांची नगर निगम के कचहरी और डोरंडा स्थित अंचल कार्यालय के जन सुविधा केन्द्र को खोलने का निर्देश दिया है।

दानों केन्द्रों पर शाम पांच बजे तक टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। रविवार को रात्रि 12 बजे से पहले ऑनलाइन मोड में होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।

ऑनलाइन टैक्स देने पर कुल राशि में 5% की छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

ध्यान नहीं दिया, तो कटेगी जेब 1 अप्रैल यानी कल से होंगे बड़े बदलाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं