रांची। जमीन घोटाले के आरोपी विष्णु अग्रवाल ने कोर्ट से चीन जाने की अनुमति मांगी है।
लैंड स्कैम के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी रांची के चर्चित व्यवसाई विष्णु अग्रवाल विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं।
गुरुवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में विष्णु अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि व्यापार से जुड़े कार्य के कारण चीन जाना चाहते हैं। इसलिए उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया जाए।
वहीं ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने विष्णु अग्रवाल के वकील की दलील का विरोध किया और जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें









