जमीन कारोबारी कमलेश को हाई कोर्ट से बड़ी राहत [Land dealer Kamlesh gets big relief from High Court]

1 Min Read

Land Dealer:

रांची। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यानी मंगलवार को कमलेश सिंह को जमानत मिल गयी है।

सहयोगियों से फायरिंग करवाने सहित अन्य मामलों में सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे बेल दे दी। जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने कमलेश को दो निजी मुचलके पर जमानत दी। दाखिल याचिका पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की थी।

Land Dealer: कमलेश 22 अगस्त से बंद है जेल में

यहां याद दिला दें कि कमलेश कुमार सिंह 22 अगस्त 2024 से रांची सेंट्रल जेल में बंद है। 15 जनवरी को हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गयी थी।

कमलेश कुमार सिंह पर गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा करने को लेकर उसके गुर्गों व सहयोगियों के जरिये फायरिंग करने के इल्जाम में कांके के चामा गांव निवासी परनु उरांव ने कांके थाना में 4 जुलाई 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके साथ ही मनी लाउंड्रिंग के आरोप में ईडी ने कमलेश कुमार को 26 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज था।

इसे भी पढ़ें

Land Scam : जमीन कारोबारी को तलाश रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं