Land dealer : अवैध संबंध के कारण हुई जमीन कारोबारी रमेश की हत्या, SIT ने किया खुलासा [Land dealer Ramesh was murdered due to illicit relationship, SIT revealed]

1 Min Read

Land dealer :

रांची। जमीन कारोबारी रमेश उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पत्नी से अवैध संबंध को लेकर शाहिद नाम के युवक ने उसकी चाकू मारकर हत्या की थी। DIG सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए रमेश उरांव का हत्या आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

Land dealer : आरोपी की पत्नी से था रमेश का अवैध संबंधः

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी युवक को अपनी पत्नी और रमेश उरांव के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने रमेश की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

Land dealer : 19 मई को कांके डैम के निकट हुई थी हत्याः

कांके थाना क्षेत्र के कांके डैम साइड अपराधियों ने बीते 19 मई को चाकू मारकर रमेश उरांव की हत्या कर दी थी।

Ranchi एसएसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया था। एसआईटी टीम ने एक सप्ताह के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें 

Kamlesh Singh: जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को इस मामले में मिली जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं