जानिये, क्यो नोटा को वोट करेगा रांची का ये 200 परिवार

2 Min Read

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र की हाईटेंशन कॉलोनी और ईईएफ कॉलोनी का 200 परिवार इस बार नोटा पर वोट करेगा। ये सभी नाराज हैं।

उनकी शिकायत है कि उनकी बात सुनने कोई नहीं आता। ईईएफ, टाटीसिलवे एवं हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्टरी, सामलौंग के आवासीय परिसर में रह रहे कर्मियों व उनके परिवारों ने रांची लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के प्रति नाराजगी जतायी है।

समिति के अध्यक्ष मंटू लाला व सचिव समीर सिंह ने कहा कि उन्होंने एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ तथा इंडिया गठबंधन के सुबोधकांत सहाय तथा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को अपनी समस्याएं बताने के लिए आमंत्रित किया था।

पर किसी ने उनसे मिलना जरूरी नहीं समझा। बता दें कि बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा पिछले 25 वर्षों से दोनों कारखाना के कर्मी और आश्रितों को वेतन नहीं दिया गया है, जिससे छात्रों की पढ़ाई-लिखाई छूट गई है।

कई परिवार इलाज के बगैर मर गये। बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं।

प्रबंधन की तानाशाही से कर्मचारी परेशान हैं। इसलिए उन्हें राजनीतिक दलों से विरक्ति हो गई है और उन्होंने नोटा पर वोट डालने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी की रैली से पहले हिरासत में लिये गये कई किसान नेता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं