जानिये, कब से लगेगा श्रावणी मेला और इस साल कितने दिनों चलेगा

2 Min Read

रांची। सावन आनेवाला है। बस दो दिन ही बचे हैं। सावन के साथ ही विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले की शुरुआत हो जायेगी। मेले का उद्घाटन  3 जुलाई यानी कल होगा। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। इधर, मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे देवघर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 

बता दें कि इस बार 2 महीने का सावन है। इसे ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्था की गई है। दुम्मा से खिजुरिया तक 8 किलोमीटर कांवरिया पथ पर पहली बार गंगा की मिट्टी बिछाई गई है। 10 हजार की क्षमता वाले भवन में कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। यहां सस्ते दर पर भोजन मिलेगा। कांवरियों की कतार लगाने को लेकर रूट लाइन में वाटरप्रूफ पंडाल लगाए गए हैं।

वहीं मेले को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गयी है। 8640 हजार जवान लिए तैनात किये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इस साल श्रावणी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का अनुमान है। यहां पूरे देश से शि‍व भक्त बाबा को जल चढ़ाने आते हैं। इसके अलावा बाबा वासुकीनाथ धाम को भी सजाया जा रहा है। ज्यादातर शिवभक्त जलार्पण करने के बाद बाबा वासुकी का दर्शन करने जरूर जाते हैं।

Share This Article
Exit mobile version