जानिए खरना के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम ? [Know what will be the weather of Jharkhand on the day of Kharna?]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मौसम में पिछले तीन चार दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा में हलकी ठंडापन महसूस हो रहा है। जिसकी वजह से दोपहर के समय अच्छी धूप खिल रही है, तो वहीं शाम में तापमान के गिरने से रात में लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। लोग अब रजाई कंबल निकालने को मजबूर हो गये है।

वहीं सुबह की बात करें, तो अधिकांश जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी ठंडी लग रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा का ये सिलसिला अगले चार दिनों तक देखने को मिलगा।

आज झारखंड के अधिकांश जिलों में छाये रहेंगे बादल

वहीं मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में सिनॉप्टिक फिचर में किसी तरह के कोई बदलाव की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से फिलहाल राज्य के वेदर में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

हालांकि आज खरना के दिन दोपहर के समय अखिकांश जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना ना के बराबर है।

इसे भी पढ़ें

आज खिली रहेगी धूप, साफ रहेगा मौसम 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं