जानिए झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का हाल [Know what the weather will be like in the last week of November]

2 Min Read

रांची: झारखंड में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम ठंड अनुभव किया जा रहा है। रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.4 चाईबासा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 गढ़वा में दर्ज किया गया। आज के मौसम की बात करें तो, आज भी मौसम शुष्क रहेगा।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, अब ला नीना का जबरदस्त इफेक्ट आपको देखने को मिलेगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले वीक में आपको अच्छी खासी जबरदस्त ठंड महसूस होगी। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। पूर्वी हवा के कारण शाम के समय व सुबह में जबरदस्त कनकनी महसूस होगी।

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो, आज का मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में घना कोहरा देखा गया और दोपहर में अच्छी खासी धूप देखने को मिलेगी।

हालांकि, ठंडी हवा और धूप से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से शाम में और रात में जबरदस्त ठंड का एहसास होगा।

कितना रहेगा तापमान

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 27 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

अगले कुछ दिनों तक कैसे रहेगा झारखंड का मौसम हाल ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं