खूंटी में हाथियों ने महिला को कुचला, मौत

2 Min Read

Elephants in Khunti:

खूंटी। हाथियों का कहर झारखंड में जारी है। बीती रात खूंटी जिले में हाथियों ने एक महिला की कुचल कर जान ले ली। रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की पहचान पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी मरियम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था। जिसकी आवाज सुनकर मरियम कोंगाड़ी घर से बाहर निकलीं। और निकलते ही हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी जाना चल गई।

वन विभाग ने की आर्थिक मददः

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग भारी में संख्या में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट चुका था। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की और परिजनों को 30 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

मामले को लेकर वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों से अपील है कि वे देर रात खेत-खलिहानों में जाने से बचें और किसी भी हाथी या इस तरह की सूचना मिले तो तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दें।

Share This Article