रांची। बीती रात डेढ़ बजे के करीब राजाधानी रांची में एक दिल दहला देनेवाला हादसा हुआ। बूटी मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंबे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी थी बिजली का खंभा तीन हिस्सों में टूट गया।
वहीं कार में सवाल चार युवकों की जान चली गई। ये चारो युवक बरियातू बस्ती के रहनेवाले थे और सभी की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। पुलिस का अनुमान है कि घने कोहरा भी हातसे की वजह हो सकता है। नये साल के ठीक पहले हुए इस हादसे ने रांचीवासियों को झकझोर कर रख दिया है।
नया साल बस आनेवाला है। हर जगह लोग मौज नस्ती और उल्लास में डूबे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि नये साल की खुशियां तो जरूर मनायें, लेकिन संभल कर। खून जमा देने वाली सर्दी एवं कोहरे में थोड़ी सी लापरवाही नववर्ष की पूर्व संध्या के मजे को किरकिरा बना सकती है।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग खुशी जाहिर करने के लिए लोग सिर्फ पार्कों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पहाड़ों और झरनों पर भी जाते हैं। इस दौरान ठंड एवं कोहरे में स्वास्थ्य और गाड़ी चलाने के दौरान विशेष सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।
इतना ही नहीं, कोरोना का नया वेरिएंट एक बार फिर डराने लगा है, इसलिए इसका भी भी ध्यान रखना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि नये साल के जश्न के दौरान क्या-क्या करना चाहिए।
क्या करें:
-बच्चों को अच्छी तरह गर्म कपड़े पहनाएं।
-तरल पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन कर डी-हाईड्रेशन से बचें।
-शराब का सेवन कम करें।
-ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोगियों को मक्खन, देसी घी, ड्राई फूड व तले खाद्य पदार्थो से परहेज करना चाहिए।
-बुजुर्गो व बच्चों को सिर पर टोपी, शरीर पर गर्म कपड़ों, पैरों में गर्म मोजे तथा हाथों में दस्तानें पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए।
-अस्थमा के मरीजों को धुंध में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
-सर्दी में बाहर निकलने से पहले चेहरे पर ‘ई’ युक्त क्रीम व होंठों पर वेस्लीन का प्रयोग करें।
-कोहरे में गाड़ी के लाइटों की बीम नीचे रखें, तेज बीम नमी को काटती है।
-कोहरे में वाहन पर लगी फोग लाइटों का इस्तेमाल जीवन रक्षक साबित होता है।
-आगे चल रहे वाहन के बीच लंबा गैप रखें ताकि अचानक ब्रेक लगने से बचाव हो सके।
-ट्रैफिक नियमों तथा इलेक्ट्रानिक सिग्नल की चेतावनी की पालना करें।
-वाहन की खिड़कियों एवं शीशे साफ रखें और अधिक दूरी तक नजर रखने के लिए समय-समय पर वाईपर का इस्तेमाल करें।
भीड़भाड़ में मास्क अवश्य पहने और नियमित रूप से सेनिटाइजर से हाथ धोते रहें।
क्या न करें:
-बीमार, खांसी एवं जुकाम से पीड़ित लोग समारोह स्थल पर न जाएं।
-कोहरे में सड़क पर अचानक वाहन न रोकें ताकि एक ही लाइन में चली आ रही गाड़ियां आपस में टकरा न जाए।
-कोहरा कम होने पर वाहन की गति न बढ़ाएं, हो सकता है अचानक ही धुंध पीछे आ सकती है।
-सड़क पर एक ही लाइन में चल रहे वाहनों को क्रास मत करें।
मौज मस्ती के दौरान ये बातें जरूर याद रखें..
-वाहन इतनी अधिक गति से न चलाएं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाए।
-ट्रिप पर जाने से पहले मौसम एवं सड़क की रिपोर्ट पर गौर करें। अगर मौसम में खराबी हो तो ट्रिप को कुछ समय को लिए लंबित करें।
इसे भी पढ़ें
झारखंड : धनबाद में ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के छात्र मौत









