Kanya Pujan 2025: इन 3 चीजों के बिना अधूरा है कन्या पूजन, जानें इस दिन बनाई जाने वाली रेसिपीज

1 Min Read

Kanya Pujan 2025:

रांची। नवरात्रि में महा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन घर पर छोटी-छोटी कन्याओं और कंजक को आमंत्रित कर भोजन कराया जाता है, उन्हें तिलक किया जाता है और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया जाता है।

कन्या पूजन की मुख्य बातें:

2 से 10 वर्ष की कन्याओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें। पांव धोकर आसन पर बिठाएं और कुमकुम व अक्षत से तिलक करें। मां दुर्गा को भोग अर्पित करें, भोजन में से थोड़ा हिस्सा पूजा स्थल पर रखें। कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराएं और दक्षिणा व उपहार दें। अंत में उनका आशीर्वाद लें और सम्मानपूर्वक विदा करें।

कन्या पूजन में बनाई जाने वाली खास रेसिपीज:

पूड़ी – साधारण या मीठी पूड़ी, कन्या भोजन का मुख्य हिस्सा।
छोले – बिना लहसुन और प्याज के बनाई जाने वाली सब्जी।
हलवा – मीठा हलवा, कन्या पूजन के भोग में अनिवार्य।

इसे भी पढ़ें

Navratri 2025: अष्टमी या नवमी को करें कन्या पूजन, देवी के आशीर्वाद के लिए श्रेष्ठ उपाय


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं