कल्पना सोरेन के आंसू भाजपा पर पड़े भारी: मनोज पांडेय [Kalpana Soren’s tears cost BJP heavily: Manoj Pandey]

1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झामुमो नेता मनोज पांडेय ने कहा, ‘झारखंड की जनता ने कल्पना सोरेन के आंसुओं का हिसाब चुकता कर दिया है। उन्होंने हेमंत सोरेन को बिना किसी कारण के जेल भेजे जाने पर आंसू बहाए थे। यह पांच महीने कौन लौटाएगा, ये बात हर जगह हो रही थी।

कल्पना के आंसू भाजपा पर भारी पड़ गए। उनका (भाजपा) तानाशाही रवैया और बड़े मुंह वाले नेताओं की बयानबाजी साफ नजर आ रही थी। वे डबल इंजन की बात करते थे, लेकिन यहां डबल इंजन देखने को मिला, कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की सरकार के रूप में।

अगर झारखंड में कुछ अच्छा होता है तो यह (झामुमो-कांग्रेस) सरकार करेगी। सरकार की योजनाओं का भी सबसे ज्यादा असर पड़ा है। झारखंड के लोग पूरी तरह से एकजुट हैं।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन को गांडेय से मिली जीत, BJP की मुनिया देवी को हारी

Share This Article
Exit mobile version