घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा: मरांडी [The issue of infiltrators is a national issue: Marandi]

1 Min Read

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा है। आपने देखा होगा कि मुंबई में भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। झारखंड में आदिवासियों की आबादी कम हुई है।

आदिवासी आबादी में कमी के कई कारण हैं, लेकिन यह बड़े कारकों में से एक है। यहां एक वर्ग विशेष की आबादी बढ़ी, तो हम मानते हैं कि ऑर्गनिक तरीके से तो अब आबादी बढ़ नहीं सकती है।

निश्चित तौर पर घुसपैठ हुआ है। सरकार ने उनके राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाए और उनके वोटर कार्ड बनवाए। इसलिए यह जांच का विषय है।

इसे भी पढ़ें

सोशल मीडिया में हेमंत सोरेन के सिर पर, तेल मालिश करती नजर आ रही है कल्पना सोरेन

Share This Article
Exit mobile version