कल्पना सोरेन की सदन में पहली उपस्थिति, चंपाई सोरेन का पांव छूकर लिया आशीर्वाद [Kalpana Soren’s first appearance in the House, took blessings by touching the feet of Champai Soren]

1 Min Read

रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बनी कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुईं हैं।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कल्पना सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

इनके अलावे अपने से सीनियर नेताओं से आशीर्वाद लिया। हमउम्र साथी विधायकों से उनकी सीट पर जाकर मिली। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विश्वास मत हासिल करेंगे।

स्पीकर ने कल्पना सोरेन को दी बधाई

स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो ने कल्पना सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के तौर पर इनकी जीत हुई है।

साथ ही मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत सोरेन को भी उन्होंने बधाई दिया। उन विधायकों को भी स्पीकर ने बधाई दी, जो सांसद बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें

हेमंत और कल्पना पहुंचे मां बंगलामुखी मंदिर, लिया आशीष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं