कल्पना सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, कहा-भाजपा ने ही घटाया पिछड़ों का आरक्षण [Kalpana Soren targeted BJP, said- BJP itself reduced the reservation of backward classes]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला,कहा कि जब झारखंड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27% से घटाकर कर 14% कर दिया।

जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी। ये लोग सिर्फ़ पार्टी की बात करते हैं जनमानस की नहीं।

विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं। आज उस 27% आरक्षण को लाने के लिए हमारी महा गठबंधन की सरकार खड़ी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। कल्पना सोरेन ने कहा कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे। बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं। क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

नहीं योगी जी यह यूपी नहीं झारखंड है, यहां बुलडोजर नहीं, यहां महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी। बड़े बड़े नेता यहां आते हैं, लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ़ आपसी मतभेद की बातें।

इसे भी पढ़ें

बढ़ सकती है अंबा की मुश्किल, ED को मिल गया मोबाइल का डेटा; अब फिर होगी विधायक से पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं