K. Raju:
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू शनिवार को रांची पहुंचे। वे छह दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि के. राजू के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो और कमलेश भी इस दौरे में शामिल होंगे।
K. Raju: प्रमुख कार्यक्रम:
दौरान 8 जून को सिमडेगा में सुबह 10 बजे पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि शाम को चाईबासा में पेसा नियमों पर चर्चा होगी। 9 जून को रामगढ़ में पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर 3 बजे बोकारो में “संविधान बचाओ रैली” आयोजित की जाएगी, जिसे के. राजू संबोधित करेंगे। 10 जून को लातेहार में “संविधान बचाओ रैली” और बैठकें होंगी। 11 जून को रांची में पेसा कानून पर विमर्श और एससी नेताओं के साथ बैठक होगी। 12 जून को लोहरदगा और गुमला में पदाधिकारियों से मुलाकात होगी। इसी दिन रात 9 बजे के. राजू रांची से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
इसे भी पढ़े