अभी-अभी: नामकुम में भीषण दुर्घटना, दो मरे

1 Min Read

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। टाटीसिलवे-रामपुर रिंगरोड के बड़ाम कवाली के पास एक बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

घायलों को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकरमामले की जांच कर रही है। आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के प्रयास में जुट गई है। वहीं, दुर्घटना के कारण सड़क जाम है। रांची-टाटा मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी है।

इसे भी पढ़ें

डबल मर्डर से दहला देवघर, घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं