रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को दिये अपने त्याग पत्र में नीरज सिन्हा ने बताया है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।
अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं आज दिनांक- 21.02.2024 के अपराह्न में अध्यक्ष के पद से त्याग-पत्र समर्पित करता हूं और पदभार का स्वतः परित्याग करता हूं।
गौरतलब है कि हाल ही में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल मचाया था। इससे उनकी किरकिरी हुई थी।
इसे भी पढ़ें
नीट-यूजी : एनटीए 14 विदेशी शहरों में पांच मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा








