JSSC-CGL: जयराम महतो का ऐलान, देवेन्द्र को नहीं छोड़ तो होगा जेल भरो आंदोलन [JSSC-CGL: Jairam Mahato’s announcement, if Devendra is not released, there will be jail filling movement]

2 Min Read

रांची: नवनिर्वाचित डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोमवार को JSSC-CGL के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के डीजीपी और रांची एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने देवेंद्रनाथ महतो की रिहाई और उनके बेहतर से बेहतर इलाज की भी अपील की।
विधायक ने पुलिस कार्रवाई को “कायरतापूर्ण” बताते हुए कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो झारखंड के छात्र और जेएलकेएम के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।

इसके साथ ही जयराम महतो ने कहा कि पुलिस का यह लाठीचार्ज ड्यूटी का निर्वहन नहीं बल्कि अधिकारियों के गुस्से और घृणा का प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को जबरन खींचकर पीटा गया, जो “कायरता” को दर्शाता है।

विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात करने की भी बात कही और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। जयराम महतो ने साफ कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन ने इस घटना पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो झारखंड के छात्र और जेएलकेएम के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो की पार्टी JLKM फंसी विदेशी फंडिंग के घेरे मेंचुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, बोकारो डीसी को दिया ये निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं