JPSC रिजल्टः हजारीबाग के राबिन कुमार को 7th और स्वाति को 9th रैंक

Anjali Kumari
1 Min Read

JPSC Result:

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपरों में हजारीबाग के राबिन कुमार और स्वाति भी शामिल हैं। रोबिन कुमार को सातवां और स्वाति को नौवां रैंक मिला है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। स्वाति हजारीबाग और रोबिन कुमार बड़कागांव के रहनेवाले हैं। दोनों ही टॉप 10 में शामिल हैं।

मेधावी छात्रा रही हैं स्वातिः

स्वाति शुरू से ही एक मेधाविनी छात्रा रही हैं। उन्होंने BPSC में भी 158 रैंक हासिल किया था। इसके बाद से वे पटना में कार्यरत हैं। लेकिन, उन्हें हमेशा से झारखंड में सेवा देने की इच्छा थी, जिसके बाद उन्होंने JPSC की परीक्षा दी और आज सफलता हासिल किया। स्वाति ने अपनी स्कूलिंग मुनम पब्लिक स्कूल हजारीबाग से है। इसके बाद उन्होंने संत कोलम्बस कॉलेज से 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें

JPSC Civil Services Exam 2023: रांची के रामजीत, सौरभ और जयंत जेपीएससी में सफल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं