JPSC Document verification: जेपीएससी ने इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथियां कीं जारी, कॉल लेटर 24 मई से उपलब्ध [JPSC released the dates for interview and document verification, call letter available from May 24]

2 Min Read

JPSC Document verification:

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 11वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दी है। इसके तहत 864 सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रक्रिया जून 2025 में आयोजित की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 जून से शुरू होकर 22 जून तक चलेगा और इसका आयोजन हर दिन सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में किया जाएगा। इसके साथ ही, साक्षात्कार की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना जरूरी होगा।

JPSC Document verification: 24 मई से कॉल लेटर होगी जारी

आयोग ने सभी पात्र उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे 24 मई से अपने कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से डाउनलोड कर लें। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। कॉल लेटर डाउनलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उम्मीदवार आयोग के हेल्पलाइन नंबर 9431301419 या 9431301636 पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे 9 जून से पहले आयोग कार्यालय जाकर भी कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं।

JPSC Document verification: जेपीएससी ने कहा

जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के बाद ही झारखंड राज्य सिविल सेवा में नियुक्ति के लिए अंतिम चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

इसे भी पढ़ें

JPSC appointment scam: जेपीएससी नियुक्ति घोटालाः 18 आरोपितों को अग्रिम जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं