JPSC : सिविल सेवा की पीटी की आई डेट, 12 से मिलेंगे एडमिट कार्ड

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की डेट आ गई है।

यह परीक्षा 17 मार्च को होगी। इसके लिए छात्र 12 मार्च से जेपीएससी की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गयी है। ये प्रतियोगिता परीक्षा विभिन्न जिलों में बनाये गये केंद्रों पर दो पाली में होगी।

पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 से शाम 4 बजे तक ली जायेगी।

दूसरी पाली में संबंधित विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किये जा रहे हैं।

जेपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जायेंगे। परीक्षा के बाकी डिटेल आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखे जा सकते हैं।

वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या कैंडिडेट आईडी डालकर बाकी की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आयोग ने कहा है कि इस बार परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। छात्र 12 मार्च से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य गठन के 24 सालों में आठवीं बार JPSC की सिविल सेवा परीक्षा होने जा रही है।

इन पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207,पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35,राज्य कर पदाधिकारी – 56,कारा अधीक्षक – 2,झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10,जिला समादेष्टा – 1,सहायक निबंधक – 8,श्रम अधीक्षक – 14,प्रोबेशन पदाधिकारी- 6,उत्पाद निरीक्षक – 3

इसे भी पढ़ें 

देवघर मॉब लिंचिंग! किशोर को भीड़ ने पीट कर मार डाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं