Jharkhand Board released:
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार दोनों परीक्षाएं एक ही दिन से यानी 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा 23 फरवरी 2026 को समाप्त होगी।
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पाली:
- मैट्रिक परीक्षा: पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से 1:00 बजे तक
- इंटर परीक्षा: दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि:
- मैट्रिक एडमिट कार्ड: 16 जनवरी 2026 से उपलब्ध
- इंटर एडमिट कार्ड: 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे
- दोनों एडमिट कार्ड JAC की आधिकारिक वेबसाइट से स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड होंगे।
- परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल:
- प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
- प्रैक्टिकल सामग्री 18–23 फरवरी के बीच DEO कार्यालयों से स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रायोगिक अंकों का ऑनलाइन अपलोड 25 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम की उम्मीद:
JAC अधिकारियों के अनुसार, यदि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाता है, तो मैट्रिक और इंटर दोनों के परिणाम अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को समय पर डेटा अपलोड, मूल्यांकन और तैयारी कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।



