झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू की फिसली जुबान [ JMM MLA Hemlal Murmu’s tongue slipped ]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा में झामुमो, कांग्रेस, राजद ने अपने विधायक दल के नेता या मुख्य सचेतक का चुनाव कर लिया है, जबकि भाजपा अभी तक विधायक दल का नेता नहीं चुन सकी है।

इसके बावजूद बाबूलाल मरांडी ने सदन में आगे बढ़कर भाजपा को नेतृत्व दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव या फिर अनुपूरक बजट पर भाजपा की ओर से कौन विधायक अपनी बात रखेगा, यह उन्होंने ही तय किया।

मरांडी ने स्पीकर को जो नाम सुझाए उसे आसन ने भी माना। इससे यह समझ में आया कि इस बार आसन भी मरांडी को तरजीह देगा।

जबकि, पिछली विधानसभा में मरांडी को तो पांच साल तक सदन में बोलने का मौका भी नहीं मिला था।

तीन दिनों के दौरान विपक्ष के पास तेवर दिखाने का मौका मिला, पर वह कुछ नहीं कर सका। सत्र के अंतिम दिन झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू की जुबान फिसली और उस पर भाजपा की डॉ. नीरा यादव ने जबरदस्त रिएक्ट किया।

पूरी भाजपा वेल में आ गई। हेमलाल मुर्मू से माफी मंगवाने पर अड़ गई। जबकि, स्पीकर ने हेमलाल के शब्दों को स्पंज करा दिया।

इसे भी पढ़ें

झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने किया नामांकन [JMM candidate Hemlal Murmu filed nomination]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं