JLKM’s agitation intensifies:
रांची। मांडू के आजसू विधायक निर्मल महतो का जोरदार विरोध हो रहा है। ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ (जेएलकेएम) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान मांडू विधायक का पुतला दहन भी किया गया।
JLKM’s agitation intensifies: विधायक के अभद्र बयान को लेकर हो रहा विरोधः
बीते 22 जून को आजसू पार्टा का स्थापना दिवस टाना भगत इंदौर स्टेडियम खेलगांव में मनाया गया। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मांडू के विधायक निर्मल महतो द्वारा डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो के मां को लेकर अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। जिसका वीडियो क्लिप भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में भारी नाराजगी है। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने आज संपूर्ण झारखंड में विरोध प्रदर्शन करने का लेटर हेड जारी किया। जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया।
JLKM’s agitation intensifies: कानूनी कार्रवाई की भी तैयारीः
देवेंद्र नाथ महतो ने बुंडू मोड सिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन करते हुए कहा कि विधायक निर्मल महतो के द्वारा हमारे डुमरी विधायक पर अभद्र गाली-गलौज करना अशोभनीय है। इससे उनके परवरिश का पता चलता है। झारखंड अलग आंदोलनकारी श्री कृष्णा महतो के धर्मपत्नी पर अभद्र टिप्पणी कदापि यह राज्य स्वीकार नहीं करेगा। कानूनी तौर पर भी हमारे संगठन पदाधिकारी कई थानों में लिखित शिकायत दर्ज कर चुके हैं। त्वरित सख्त कार्रवाई को लेकर सभी न्यायिक संस्था तक पहुंचेंगे।
प्रदर्शन में ये रहे शामिलः प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, गुहीराम स्वांसी, कार्तिक महतो, चंडी प्रसाद, मदन महतो, अजय महतो आदि संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
JMM के खूंटी जिलाध्याक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा








