कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, आज भी बारिश के आसार

2 Min Read

रांची। झारखंड के कई जिलों में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया है। आज पूरे दिन मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। राज्य के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा और धुंध छाया है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर विमान और ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है। बीते गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई थी। इसके कारण 21 विमानों की उड़ाने रद्द हो गई। इधर बारिश के बाद तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

बदलते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों के स्कूल का समय भी बदला है। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आज के मौसम के संबंध में बताया कि राज्य के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा और धुंध छाये रहेंगे। 20 जनवरी के बाद से ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना जाहिर की गई है।

21 जनवरी तक सुबह और रात में कोहरा छाए रहने की आशंका है। 22 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे एवं ठंड से बचने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं