बारिश के बाद गिरा पारा और बढ़ी ठंड [Temperature dropped after rain and cold increased]

2 Min Read

कोहरे की चादर में लिपटे कई जिले

रांची। झारखंड में सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 3 दिनों में 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। इस कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान कई जिले कोहरे के धुंध में लपटे नजर आएंगे।

इन जिलों में छाया रहेगा कोहराः

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से राज्य में इसका असर देखने को मिल रहा है।

यहां हुई सबसे अधिक बारिशः

सोमवार 9 दिसंबर को राज्य के गिरिडीह जिले में सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, आज सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसांवा का रहा। जबकि सबसे कम तापमान बोकारो में दर्ज किया गया।

बता दें कि आज सरायकेला का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें

राज्य में आज और कल बारिश होने की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं