झारखंड में होली पर राज्य कर्मियों को 4 दिन की छुट्टी, शनिवार भी होगी अवकाश [Jharkhand: State employees will get 4 days holiday on Holi, Saturday will also be a holiday]

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार ने होली के त्योहार पर राज्य कर्मियों को एक और दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। अब कर्मी 4 दिन तक होली का आनंद ले सकेंगे, क्योंकि सरकार ने शनिवार को भी छुट्टी घोषित कर दी है।

यह छुट्टी एन आई एक्ट के तहत दी जाएगी, जिसके तहत बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। पहले से निर्धारित छुट्टियों के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को छुट्टी थी, लेकिन अब शनिवार को भी छुट्टी घोषित की गई है, जिससे रविवार तक त्योहार का उल्लास बढ़ सकेगा।

इस फैसले से क्षेत्रीय कार्यालयों के कर्मियों को विशेष लाभ मिलेगा, जिनमें डीसी ऑफिस, अंचल और प्रखंड कार्यालय शामिल हैं। जबकि सचिवालय और संलग्न कार्यालय रविवार तक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

प्राचीन है होली का त्यौहार, 2500 साल पहले का है रहा है इतिहास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं