Smart meter users:
रांची। झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अब स्मार्ट मीटर सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक हो गया है। रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (GM) मनमोहन कुमार ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि जिनका स्मार्ट मीटर बैलेंस नेगेटिव हो जाएगा, उनका बिजली कनेक्शन अपने आप कट जाएगा। यह प्रक्रिया अब ऑटोमैटिक डिसकनेक्शन सिस्टम के तहत की जा रही है।
जीएम ने बताया
जीएम ने बताया कि बिजली बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना किसी मैनुअल आदेश के डिसकनेक्ट हो रहे हैं। हालांकि, जैसे ही उपभोक्ता पूरा बकाया जमा करेंगे, उनका कनेक्शन ऑटोमैटिक रूप से चालू हो जाएगा।जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, उन्हें राहत देते हुए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए वे अपने कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। जीएम ने अपील की है कि उपभोक्ता बिजली कटने की स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द बकाया चुकाएं।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी निर्देश:
• स्मार्ट मीटर बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें।
• मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन से लिंक कराएं ताकि बिल की जानकारी SMS से मिले।
• बकाया की स्थिति में जल्द भुगतान करें या किस्त का विकल्प चुनें।
• नेगेटिव बैलेंस होते ही बिजली स्वतः कट जाएगी।
बिजली बोर्ड के अनुसार
बिजली बोर्ड के अनुसार, हर दिन बकायेदारों के कनेक्शन ऑटोमैटिक रूप से कट रहे हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के लिए प्रेरित करना और बिजली वितरण को पारदर्शी बनाना है।
इस प्रणाली से बिजली चोरी और बकाया वसूली में सुधार की उम्मीद की जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आधुनिक व्यवस्था का पालन करें और बिना बाधा के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इसे भी पढ़ें
Smart meters: स्मार्ट मीटर बने गेम चेंजर! बिजली विभाग ने तोड़ा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड








