Jharkhand recruitment 2025: झारखंड में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 4919 सिपाही बहाली शुरू

Anjali Kumari
2 Min Read

Jharkhand recruitment 2025:

रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। सबसे महत्वपूर्ण भर्ती पुलिस विभाग में सिपाही नियुक्ति की है, जिसके लिए 4919 पदों पर बहाली की तैयारी शुरू हो गई है।

4919 सिपाही के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू:

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि यह भर्ती मार्च 2025 में अधिसूचित झारखंड राज्य पुलिस एवं अन्य संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के आधार पर की जाएगी। इन 4919 पदों का रोस्टर पहले ही क्लियर कर दिया गया था।

  • न्यूनतम योग्यता: मैट्रिक
  • उम्र सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • आरक्षण: झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण
    नई नीति के अनुसार पात्रता, चयन प्रक्रिया और शारीरिक दक्षता परीक्षा की रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी।

अन्य विभागों में भी बड़ी भर्ती:

सिपाही भर्ती के साथ ही राज्य के अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • सहायक आचार्य – 8000
  • उप समाहर्ता – 207
  • डीएसपी – 35
  • राज्य कर पदाधिकारी – 56
  • जिला समादेष्टा – 1
  • सहायक निबंधक – 8
  • श्रम अधीक्षक – 14
  • प्रोबेशन पदाधिकारी – 6
  • निरीक्षक उत्पाद – 3
  • दंत चिकित्सा पदाधिकारी – 22
  • कीटपालक – 150
28 नवंबर को 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में एक बड़े आयोजन में 8512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए विशेष काउंटर और नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

JSSC के माध्यम से 20 हजार पदों पर प्रक्रिया:

इनके अलावा JSSC के माध्यम से करीब 20 हजार पदों जैसे महिला पर्यवेक्षिका, सिपाही, एसआई, पैरामेडिकल, सचिवालय आशुलिपिक पर भर्ती जारी है।इन सभी प्रक्रियाओं से राज्य में खाली पदों की संख्या कम होगी और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

Share This Article