किसानों की हित की बात करनेवालों पर हो रहा आक्रमण: राहुल

2 Min Read

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा दिन

पटना। बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसा। कहा कि दबाव पड़ते ही वह यू टर्न ले लेते हैं। वो शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। नीतीश सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो गर्वनर भी कहते हैं इतनी जल्दी आ गए।

राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने ये बयान दिया। इससे पहले राहुल गांधी ने गढबनैली नवोदय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की है। उसके बाद राहुल गांधी ने सीसाबाड़ी में किसान चौपाल के दौरान किसानों से बात की।

राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा, उस पर 24 घंटे आक्रमण होगा। हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है। किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडाणी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की। माल्या और अडाणी का कर्जा माफ हो सकता है, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी इस दौरान सिर पर गमछा बांधकर खटिया पर बैठे नजर आए। उन्होंने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय पी। इसके बाद वो होटल में आराम करने के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें

क्या कल्पना सोरेन बनने जा रहीं झारखंड की CM

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं