PM Modi: पीएम मोदी के AI वीडियो पर सियासी घमासान, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया गरिमा भंग का आरोप

1 Min Read

PM Modi

रांची। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मजाकिया AI वीडियो शेयर किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। वीडियो में पीएम मोदी को हाथ में चाय की केतली और कप लिए दिखाया गया है, जिसे कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया। वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने इसे “प्रधानमंत्री की गरिमा पर हमला” बताया और कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि यह ट्वीट 140 करोड़ मेहनती भारतीयों का अपमान है और कांग्रेस की “विकृत मानसिकता” को दर्शाता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और ओबीसी समुदाय का अपमान करते रहे हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस AI वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां बीजेपी इसे घृणित बताते हुए कांग्रेस पर नैतिक गिरावट का आरोप लगा रही है।

Share This Article