NITI Aayog : आज होगी PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक, राज्यों की भूमिका पर होगा मंथन [An important meeting of NITI Aayog will be held today under the chairmanship of PM Modi, the role of states will be discussed]

2 Min Read

NITI Aayog :

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। यह बैठक सुबह 10 बजे भारत मंडपम में शुरू होगी, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO हिस्सा लेंगे।

NITI Aayog : हेमंत सोरेन भी होंगे इस बैठक में शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इस बार बैठक का मुख्य विषय “विकसित भारत के लिए विकसित राज्य” रखा गया है। इसका उद्देश्य यह चर्चा करना है कि भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में राज्यों की भूमिका कैसी होनी चाहिए। बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने, विकास की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श होगा।

NITI Aayog : इन विषयों पर होगी भी चर्चा

इसके अलावा, उद्यमिता, कौशल विकास और सतत रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सभी मुख्यमंत्री ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर अपने सुझाव और योजनाएं साझा करेंगे, साथ ही अपने-अपने राज्यों की विशेष आवश्यकताओं और मांगों को भी बैठक में प्रस्तुत करेंगे। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे और आगे की दिशा तय करेंगे। यह बैठक देश के भविष्य की दिशा तय करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संवाद और सहयोग का एक बड़ा मंच मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

कौन है निधि तिवारी ? कैसे बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी(PS) ? जानिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं