मंईयां सम्मान योजना की राशि अब 2500 रुपए, दिसंबर से मिलेगी [Maiyan Samman Yojana amount will now be Rs 2500, will be available from December]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को साधने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। महिलाओं को अब एक हजार रुपए प्रति माह की जगह 2500 रुपए मिलेंगे।

बढ़ी हुई राशि दिसंबर से खाते में जाएगी। योजना के तहत अब तक राज्य में 18-50 वर्ष की लगभग 50 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड हैं।

प्रति वर्ष करीब 9000 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगाः

राज्य सरकार के आकलन के अनुसार इस बढोतरी से राजकोष पर प्रति वर्ष लगभग 9000 करोड़ का भार पड़ेगा। प्रति वर्ष कुल राशि 17700 करोड़ खर्च होगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही अन्य 28 प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिल रहे 1000 रुपए की जगह भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रति माह 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसे देखते हुए हेमंत सरकार ने महिलाओं को दी जाने वाली राशि को ढाई गुणा बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें

8 अक्टूबर को लोहरदगा में मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं