Winter Session
रांची। झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का मंगलवार को तीसरा दिन है। सत्र में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा- राज्य में कितने ट्रामा सेंटर है, इसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। मेन पावर की कमी से सभी संचालित नहीं हो सके हैं।
जल्द इसे संचालित करेंगे। आने वाले समय में कुछ और ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे। मैं खुद जाकर निरीक्षण करूंगा और वो पूरी तरह से संचालित होगा।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा-धनबाद में गरीब मरीज बहुत परेशान है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोल रहे हैं। यहां भी डायलिसिज मरीजों को लाभ होगा।







