झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

2 Min Read

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज कर दी जाएगी। दिल्ली में चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

इस बार विधानसभा चुनाव कितने चरण में होंगे, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही स्पष्ट हो जाएगा। इस बीच कयास यह लगाए जा रहे हैं कि झारखंड में पांच चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड रह सकता है बरकरारः

झारखंड में पिछले दो विधानसभा चुनाव में पांच-पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड है। 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे।

झारखंड का राजनीतिक समीकरण और चुनौतीः

झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर फोकस करना होगा।

संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटों में से सिर्फ तीन सीटें अभी भाजपा के पास हैं। पिछले चुनाव में कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया। जमशेदपुर पूर्वी से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं