भाजपा की सरकार बनी तो पत्थरबाजों को होगा उपचारः योगी आदित्यनाथ [If BJP government is formed, stone pelters will get treatment: Yogi Adityanath]

4 Min Read

गुंडो माफियाओं का राज होगा खत्म

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गढ़वा में चुनाव प्रचार किया। वह भवनाथपुर से बीजेपी के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में वोट की अपील करने आए थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद पत्थरबाजों का उपचार किया जाएगा।

गुंडों और माफियाओं का उपचार होगा। बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा और गरीब को सम्मान मिलेगा। एनडीए की सरकार गरीबों को योजनाओं का लाभ देकर झारखंड को विकसित करेगी।

उन्होंने भानु प्रताप शाही से कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को अयोध्या, काशी के दर्शन करवाएं। अगले साल महाकुंभ भी है, झारखंड के लोग वहां भी आएं। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। 23 नवंबर को झारखंड में कमल खिलेगा।

हेमंत सरकार ने लूट मचा रखी हैः

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास, सुरक्षा, सुशासन और विरासत के सम्मान के समन्वय के साथ अगर कोई पार्टी देश में शासन कर सकती है, तो वो है भाजपा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 5 साल के दौरान आपने अराजकता और भ्रष्टाचार को देखा होगा।

एक ओर पूरे देश में विकास और लोककल्याणकारी योजनाएं मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उनके करीबी ने लूट मचा रखी है। प्राकृतिक संसाधनों क लूट मची हुई है। अराजकता व्याप्त है।

पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाने देते। गरीबों को, किसानों को, नौजवानों को सम्मान नहीं मिल रहा। नौजवान पलायन के लिए मजबूर है, तो किसान आत्महत्या के लिए। गरीब भूखों मर रहा है।

झारखंड में पनप रहे हैं माफियाः

उन्होंने कहा कि झारखंड में माफिया पनप रहे हैं। भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, पशु माफिया। इन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को बसाकर यहां अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखी है।

आपके पास में उत्तर प्रदेश है। कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। अगर किसी ने बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की, किसी पर्व-त्योहार में बाधा डालने की कोशिश की, तो सीधे यमराज के घर का टिकट कटता है।

तब केवल राम नाम सत्य है की ही यात्रा निकलती है। सुरक्षा हो या सम्मान, समृद्धि हो या सुशासन, यह सिर्फ भाजपा दे सकती है। इसलिए भाजपा ने झारखंड के लिए कहा है कि पार्टी यहां सत्ता में आएगी, तो 23 नवंबर के बाद गोगो दीदी योजना लागू होगी।

हर महिला के खाते में 2100 रुपए हर महीने जमा होंगे। लक्ष्मी जोहार योजना में हर उपभोक्ता को 500 रुपए में भरा हुआ सिलेंडर देंगे. साल में 2 बार मुफ्त सिलेंडर देंगे।

युवाओं को 2 साल तक 2,000 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. 21 लाख गरीबों का आवास भी भाजपा की सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 1,36000 करोड़ बकाये पर भाजपा नेता क्यों हैं चुप – कल्पना सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं