हिमंता बोले-झामुमो 2500 दे सकता था, तो 1000 रु. क्यों दिया [Himanta said – JMM could have given Rs 2500, then Rs 1000. why gave]

1 Min Read

रांची। असम की सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने पर कहा कि जब झामुमो 2500 रुपए दे सकता था, तो 1000 रुपए क्यों दिया।

यह तो हमारी मां-बहनों के साथ विश्वासघात है। भाजपा की गोगो दीदी योजना के 2100 रुपए पर सभी महिलाओं को विश्वास है।

हिमंता ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा ने जब 2100 रुपए देने की घोषणा की, तब कांग्रेस ने 6 हजार देने की बात कही। लेकिन हरियाणा के लोगों ने कहा कि हमें मोदी के 2100 रुपए पर ज्यादा भरोसा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड दौरे पर हिमंता बिस्वा सरमा, आदिवासी नेताओं से घर जाकर कर रहे हैं मुलाकात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं