बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टर कांग्रेस छोड़कर फिर BJP में लौट गये हैं। शेट्टर ने पिछले साल अप्रैल महीने में BJP छोड़कर कांग्रेस में गये थे। कांग्रेस ने उनको विधासभा चुनाव में हुबली-धारवाड़ से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गये।
फिर कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी बना दिया था। शेट्टर ने गुरुवार को दिल्ली के BJP मुख्यालय में दोबारा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम येदियुरप्पा और कर्नाटक BJP के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र मौजूद रहे।
6 बार विधायक रहे हैं शेट्टर
कर्नाटक का सीएम रह चुके जगदीश शेट्टर प्रमुख लिंगायत नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे बीएस युदियुरप्पा के करीबी रहे हैं। उनका जन्म और आरंभिक पढ़ाई राज्य के केरुर शहर में हुई है। उनके सिसायी सफर की शुरुआत 80 के दशक में हुई।
तब उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। वे छह बार विधायक चुने गये और 2012 में वे कर्नाटक के सीएम भी बने। हालांकि एक साल के बाद ही 2013 में उनको त्यागपत्र देना पड़ा। 1994 में उन्होंने BJP का दामन थाम लिया था।
पीएम मोदी पर जताया भरोसा
BJP में दोबारा शामिल होने के बाद शेट्टर ने कहा कि आज देश को पीएम मोदी के जैसे नेता और नेतृत्व की जरूरत है। इसीलिए उन्होंने फिर से BJP का दामन थामा है।
मेरे अनुभव और कार्यशैली के अनुरूप BJP की भी सोच है। वे राज्य और देश के विकास के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।
इसे भी पढ़ें
हाईकोर्ट का फैसला-बेटे का कर्तव्य, बूढ़े पिता का भरण पोषण करे







