मंत्री इरफान अंसारी के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- BJP हमेशा महिलाओं को मोहरा बनाती है [Congress came to the defense of Minister Irfan Ansari, said- BJP always makes women pawns]

1 Min Read

रांची: कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा है कि महागठबंधन सरकार के एजेंडे में महिला सम्मान की रक्षा और आर्थिक सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता में है।

मंईयां सम्मान योजना से डरी हुई भाजपा महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को मोहरा बना रही है।

भाजपा झारखंड में झूठ का प्रोपगेंडा चला रही है। जब भी देश के किसी राज्य में चुनाव होता है, तो भाजपा इसका प्रयोग करती है।

झूठा प्रचार कर रही है भाजपा

सोनाल शांति ने आगे कहा कि भाजपा हर चुनाव में इसका प्रयोग कर समाज को दो धुरी में बांट कर इसका फायदा उठाने का प्रयास करती है।

पिछले कई महीने से भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ किये गये षड्यंत्र को योजनाबद्ध तरीके से फैलाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, उसमें सफलता नहीं मिलने पर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से झूठा प्रचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा ने नम आंखों से भरा पर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं