भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बीजेपी से कौन लड़ेगा हेमंत सोरेन के खिलाफ ? [BJP released the list of 2 candidates, who will fight against Hemant Soren from BJP?]

2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

संताल परगना की बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही टुंडी विधानसभा से भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

बरहेट से चुनाव लड़ेंगे गमालियल हेम्ब्रम, टुंडी से विकास महतो

भारतीय जनता पार्टी ने अभी-अभी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम चुनाव लड़ेंगे।

टुंडी विधानसभा सीट भी भाजपा ने अपने पास रखी है। टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो को टिकट दिया गया है।

अरुण सिंह ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार (28 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित बरहेट विधानसभा सीट के साथ-साथ टुंडी विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें

आप सबसे ‘बेईमान’ पार्टी; कांग्रेस ‘अबकी बार, 40 पार’ के लिए लड़ रही है: अनुराग ठाकुर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं