जामताड़ा से सीता सोरेन होंगी उम्मीदवार!
रांची। झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अभी तक जयराम महतो की पार्टी को छोड़कर किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है।हर पार्टी से कई उम्मीदवारों के नाम पर अटकलें तेज है।
इसी बीच खबर आ रही है कि गांडेय जो की हॉट सीट मानी जाती है वहां से कल्पना सोरेन के खिलाफ पूर्व सांसद रविंद्र राय या केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को को मैदान में उतारा जा सकता है।
झामुमो छोड़कर आई हैं सीता सोरेनः
वहीं जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी के खिलाफ सीता सोरेन मैदान में होंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सीता सोरेन झामुमो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। वह लोकसभा चुनाव में दुमका से प्रत्याशी थीं। हालांकि उन्हें नलिन सोरेन ने हरा दिया था।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा चुनावः हटिया से लगातार 4 बार कोई नहीं बन पाया विधायक








