बिहार : आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी “आशा” [Bihar: RCP Singh formed new party “Asha”]

2 Min Read

2025 विधानसभा चुनाव में 140 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना, एजेंसियां। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपनी नई पार्टी ‘आप सब की आवाज’ बनाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शार्टफॉर्म में आशा नाम है। आगे उन्होंने बताया कि पार्टी का झंडा आयताकार होगा, जिसमें तीन रंग होंगे – हरा, पीला और नीला।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी का संविधान अन्य पार्टियों से अलग होगा और भारतीय संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

शराबबंदी से हुआ करोड़ों का नुकसानः

उन्होंने बताया कि 2025 में बिहार के विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से 140 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने शराबबंदी को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की।

कहा कि 2016 में शराब बंद हुआ था। लेकिन इसके बावजूद लोग अलग-अलग तरह से नशा कर रहे हैं। शराबबंदी से सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान होता है।

पूर्व आइएएस अधिकारी हैं आरपीपी सिंहः

आरसीपी सिंह आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ करीबी रिश्ता रहा है। लेकिन बाद में कुछ मनमुटाव के कारण उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसके बाद वे केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी रहे।

इसे भी पढ़ें

भाजपा का आरोप- इस सरकार ने युवाओं को न नौकरी दी, न ही भत्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं