रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की भड़काऊ बयानबाजी और कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकियों के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों ने कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष की शुरुआत की है, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड के विभिन्न इलाकों में कोयला चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और यह सब सरकारी तंत्र की सहायता से हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग: एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या








