झरिया में अमित शाह की दहाड़- राहुल गांधी तो क्या उनकी चौथी पीढ़ी भी धारा 370 वापस नहीं ला सकती [Amit Shah’s roar in Jharia – Rahul Gandhi, can’t even his fourth generation bring back Article 370?]

3 Min Read

धनबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में वोट की अपील करने आज झरिया आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आनेवाली 20 तारीख को आप सभी को अपना वोट देना है।

झरिया वालों आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला वोट है। आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति अरबपति बनाने वाला जेएमएम चाहिए कि गरीब दीदी को लखपति बनाने वाली सरकार चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी पार्टी है। देश के पिछड़ो, दलितों का आरक्षण खत्म करके मुसलमानों को वोट देना चाहती है। आप मुस्लिम आरक्षण के लिए सहमत हो क्या। आप चिंता मत करो भाजपा मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिलने देगी।

ये राहुल गांधी की पार्टी धारा 370 को वापस लाना चाहती है। धनबाद वालो 370 वापस आना चाहिए क्या। ये काश्मीर हमारा है कि नहीं। आज मैं राहुल बाबा को कहकर जाता हूं कि राहुल बाबा आप तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी भी धारा 370 वापस नहीं ला सकती।

कश्मीर भारत का अभिन्न अंगः

शाह ने कहा कि काश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसको हमसे कोई नहीं छीन सकता। हमारी बहन रागिनी जी को प्रचंड बहुमत से जिताओगे। झारखंड में भाजपा सरकार बनाओगे तो सुबह सुबह उठकर कमल के बटन पर निशान दबाना है।

उन्होंने कहा कि मुझे बताईए किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। किसी ने 35 करोड़ रुपया एक साथ देखा है क्या। कांग्रेस के सांसद और आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ पकड़ा जाता है।

कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा जाता है। पूरी रांची की नोट गिनने की मशीन इक्कठी की गई। मशीने गरम हो गई लेकिन नोट खत्म नहीं हुए। ये पैसा किसका है

बताओ मुझे। ये हेमंत सोरेन का है क्या, ये कांग्रेस पार्टी का है क्या। ये पैसा मेरे युवाओं का है माताओं का है। जो ये लूटकर ले गये। ये मानते हैं कि लूट खसोट कर ली कुछ नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- 50% आरक्षण को हम तोड़ देंगे, झारखंड की 70 सीटों पर मिलकर लड़ेगी कांग्रेस-JMM

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं