मधुपुर में हंगामे के बाद निशिकांत दुबे ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाया ये आरोप [After the uproar in Madhupur, Nishikant Dubey made this allegation against JMM workers]

3 Min Read

देवघर। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर झामुमो पर आरोप लगाया कि देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट पर परिणाम आने के बाद जेएमएम कार्यकर्ता रैली निकालकर जश्न मना रहे थे।

इसी बीच रैली में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा मधुपुर के मदनकट्टा स्थित संजय गुप्ता नाम के भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया गया।

घटना को लेकर मधुपुर के भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से 24 नवंबर को जश्न मनाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता के घर पर हंगामा किया, यह निंदनीय है।

उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक हफीजुल हसन और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता के घर पर हमला किया और उनके घर पर लगे भाजपा के झंडे को तोड़ने का प्रयास किया।

जनता को परेशान कर रहे हफीजुल हसनः

गंगा नारायण सिंह ने कहा कि हफीजुल हसन अपनी ताकत और बल का इस्तेमाल करके मधुपुर की जनता को परेशान करना चाह रहे हैं। जिस तरह से यह घटना हुई है, इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन्हें तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में करौ थाना के प्रभारी अमर कुमार ने कहा कि थोड़ी देर के लिए माहौल खराब जरूर हुई थी, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए सड़क भी जाम कर दिया गया था। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया गया।

झामुमो ने आरोपों को बताया निराधारः

झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे के द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। वह सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह की बातों को लिखते हैं।

इससे पहले भी उन्होंने कई बातें कही थी, जिसका कोई आधार नहीं है। इसलिए उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी बयानबाजी करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का दिया ‘सुबूत’ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं