रांची नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब डिप्टी मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी मेयर का चुनाव 53 नवनिर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाना है, जिसमें कम से कम 27 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। भाजपा, कांग्रेस और जेएमएम समर्थित पार्षदों की संख्या को देखते हुए तीनों दल सक्रिय हो गए हैं। जेएमएम की ओर से वार्ड-21 के एहतेशाम, वार्ड-22 के मो. असलम (5226 वोट से विजेता) और वार्ड-46 की आरती कुमारी चर्चा में हैं। कांग्रेस से वार्ड-49 की जमीला खातून, वार्ड-18 की आशा गुप्ता और वार्ड-17 के मो. सलाउद्दीन रेस में बताए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से वार्ड-20 के सुनील यादव उर्फ मामा, वार्ड-1 के नकुल तिर्की, वार्ड-26 के प्रदीप कुमार और वार्ड-44 के परमजीत सिंह का नाम सामने है। संभावित क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक समर्थन को लेकर बैठकों का दौर जारी है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/
रांची डिप्टी मेयर रेस, Ranchi Deputy Mayor Candidates, Jharkhand Urban Politics, BJP Congress JMM Councillors, Ranchi Nagar Nigam Election, Deputy Mayor Voting 27 Support, Cross Voting News Ranchi, Local Body Political Update, Breaking Ranchi News, IDTV Indradhanush






