झारखंड पुलिस को मिलेंगे नये पेट्रोलिंग वाहन

2 Min Read

रांची। झारखंड पुलिस को पुराने और खटारा पेट्रोलिंग वाहन से छुटकारा मिलने वाला है।

जल्द ही झारखंड पुलिस को 470 नये बोलेरो वाहन मिलने वाले हैं। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है। जिसे मंजूरी मिलते ही वाहनों की खरीदारी शुरू की जाएगी।

इससे पहले झारखंड पुलिस ने 70 नए बोलेरो वाहन खरीदे थे जिसे राज्य के अलग-अलग जिलों में आवंटित किया गया।

पेट्रोलिंग के लिए झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से नए वाहन खरीदेगी। सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त फंड है।

जानकर हैरानी होगी कि झारखंड में 564 थानों में 47 थाने आज भी ऐसे हैं, जहां पुलिसकर्मियों के पास एक गाड़ी तक नहीं है। इन थानों का काम राम भरोसे चल रहा है।

बता दें, पिछले दिनों राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य में पुलिस के संसाधन में रुपयों की कमी बाधा नहीं बनेगी।

इसके लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है। जिससे झारखंड पुलिस के संसाधनों को और मजबूत बनाया जाएगा।

कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना पुलिस की जिम्मेवारी होती है। कहीं कोई घटना हो जाये तो पुलिस पर घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने का दवाब भी होता है।

यही वजह है कि राज्य सरकार पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगी है।

इसे भी पढ़ें

भारत के समर्थन से फिलिस्तीन बना संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं